Uttarakhand News

उत्तराखंड बड़ी खबर, लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा को स्थगित किया

Ad

देहरादून: इस वक्त सबसे बड़ी खबर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस ( PCS Main exam uttarakhand) मुख्य परीक्षा से जुड़ी है। पीसीएस की मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन अब लोक सेवा आयोग अगले साल कराएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि PCS परीक्षा का आयोजन 12 से 15 नवंबर के बीच कराया जा रहा था। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने हाल ही में क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों की वजह से परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ने का फैसला किया है।

नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद कुछ और उम्मीदवारों को पीसीएस प्री परीक्षा में क्वालीफाई घोषित किया गया है। इस फैसले के बाद उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी के लिए वक्त कम होने की वजह से तारीख को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे। अब पीसीएस मुख्य परीक्षा अब अगले साल 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top