Regional News

रुद्रपुर: सातवीं में पढ़ने वाली छात्रा ने की खुदखुशी

Ad

हल्द्वानी: रुद्रपुर के रमपुरा क्षेत्र में एक किशोरी ने चुन्नी से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर दी। युवती कक्षा 7 में पढ़ती थी।आत्महत्या के कारण के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। इस घटना के सामने ाने के बाद शहर में सनसनी फैल गई है। इस घटना के परिवार के सभी लोग सकते में आ गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया को मिली जानकारी यह घटना रविवार की है।रमपुरा क्षेत्र में रहने वाले  मनमोहन सिंह की 14 साल की बेटी रिंकी कक्षा सात की छात्रा थी। रात के वक्त कक्षा सात में पढ़ने वाली रिंकी अपने कमरे में गई। इसके बाद उसका भाई जब घर आया और देखा की रिंकी खाना लेकर नहीं आई तो उसे कोई अनहोनी होना का शक हुआ।  उसके कमरे की तरफ गया तो दरवाजा बंद मिला।इस पर रिंकी के भाई सीताराम ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर गए। कमरे में घुसते ही परिवार के होश उड़ गए। उन्हें वहां पंखे से लटका रिंकी का शव मिला। पुलिस को घटना की सूचना दी गई और वह मौके पर पहुंची। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top