Uttarakhand News

मोटाहल्दू में वैक्सीनेशन शुरू करने हेतु उठी मांग, युवाओं को करना पड़ा है इंतजार

Ad

हल्द्वानी: शुक्रवार को जयपुरखीमा पदमपुर देवलिया क्षेत्र पंचायत सदस्या गरिमा पांडे ने स्थानीय विधायक नवीन दुम्का से मुलाक़ात की। उन्होंने मोटाहल्दू वैक्सीनेशन सेंटर में 18 वर्ष से ऊपर आयु के लोगो को वैक्सीन लगाने हेतु एक मांग पत्र दिया। गरिमा पांडे ने कहा की मोटाहल्दू पूरे बरेली रोड का एक मात्र वैक्सीन सेंटर है। इसके बाद भी वहां युवाओं को वैक्सीन लगनी शुरू नही हुई है, जिससे हजारों युवा अपनी बारी के इंतजार में बैठे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गरिमा पांडे ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए जल्द से जल्द वैक्सीनशन शुरू होना चाहिए जिससे युवाओं को इस महामरी से सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन ही इस बीमारी से बचने का एक मात्र उपाय है गरिमा पांडे ने जल्द से जल्द वैक्सीनशन शुरू करने की मांग की।

बता दें कि बृहस्पतिवार को देहरादून जिले में 330, नैनीताल में 261, पिथौरागढ़ में 252, हरिद्वार में 219, ऊधमसिंह नगर में 205, पौड़ी में 181, अल्मोड़ा में 178, चमोली में 153, उत्तरकाशी में 103, रुद्रप्रयाग में 98, बागेश्वर में 74, टिहरी में 51, चंपावत जिले में 41 संक्रमित मिले हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top