Nainital-Haldwani News

सोशल मीडिया से पहाड़ों को जागरुक कर रहे हैं वैभव पांडे, चुनावों से पहले शेयर की मांग-पत्र कविता

Ad

हल्द्वानी: हमारे प्रदेश में युवाओं की संख्या काफी अधिक है। अच्छी बात यह है कि इन युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। पढ़ाई लिखाई, खेलकूद, व्यापार, हर तरह के क्षेत्र में उत्तराखंड की युवा शक्ति अपना जौहर दिखा रही है। इसी कड़ी में हल्द्वानी निवासी वैभव पांडे पहाड़ों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। मोटिवेशनल स्पीकर वैभव पांडे ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले जनता की ओर से नेताओं के समक्ष एक मांग पत्र कविता पेश की है। जो काफी वायरल हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

बीरशीबा स्कूल हल्द्वानी से पढ़ाई लिखाई करने वाले वैभव पांडे वर्तमान में समाज को जागरूक करने के लिए मोटिवेशनल स्पीकर की भूमिका में काम कर रहे हैं। इस काम के लिए वैभव पांडे ने सबसे बड़ा हथियार सोशल मीडिया को बना रखा है। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में यह चुनाव का वक्त है। 14 फरवरी को पूरे प्रदेश में वोटिंग होनी है।

आपने देखा होगा कि हर विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल अपना घोषणा पत्र जारी करते हैं। जिसमें वह अपनी प्राथमिकताएं जनता के समक्ष रखते हैं। इसको काउंटर करते हुए वैभव पांडे ने एक मांग पत्र नेताओं के समक्ष रखा है। जी हां, वैभव पांडे ने पहाड़ की बात करते हुए मांग पत्र कविता सोशल मीडिया पर अपलोड की है। जिसे अभी तक लाखों लोग देख और सुन चुके हैं।

इस कविता के माध्यम से वैभव पांडे हर पहाड़ी का अधिकार नेताओं को बताना चाह रहे हैं। इसमें वह कह रहे हैं कि युवाओं को रोजगार चाहिए। उन्हें स्कूलों में खाना नहीं बल्कि पढ़ाने वाले मासाब चाहिए। इसके अलावा अनेक बातें वैभव पांडे ने अपनी इस कविता में नेताओं के सामने रखी हैं। वैभव पांडे आए दिन अपने सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ ना कुछ करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top