Uttarakhand News

तीन मई को कुमाऊं में बारिश के आसार, महीने के पहले हफ्ते में अच्छा रहेगा उत्तराखंड का मौसम

Ad

हल्द्वानी: अब धीरे-धीरे मौसम करवट लेने जा रहा है। ऐसा नहीं है कि गर्मी काफी कम हो जाएगी। मई आ चुकी है और मई में हमेशा ही गर्मी ज्यादा पड़ती है। लेकिन इस बार अप्रैल में मई या जून जैसी गर्मी पड़ी है। ऐसे में पहले ही बारिश की उम्मीद जताई जा रही थी। अब मौसम विभाग ने 3 मई को भारी बारिश की चेतावनी भी जारी कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मौसम विभाग ने मई के पहले हफ्ते में बारिश की संभावना प्रबल बताई है। खासकर 3 मई को कुमाऊं के काफी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। दिन के समय सर्द हवाएं चल सकती हैं। गौरतलब है कि 1 मई को पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली गिर सकती है।

तापमान की बात करें तो हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा। सोमवार को भी सुबह से तेज हवाएं चल रही हैं। जिनमें हल्का हल्का सर्दी का एहसास भी है। कहीं ना कहीं अगर बारिश होती है तो यह गर्मी से बड़ी राहत होगी। क्योंकि गर्मी और बिजली के संकट ने लोगों पर दोतरफा हमला किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top