Champawat News

चंपावत के सुनील ने किया नाम रौशन,लेखपाल परीक्षा में टॉप करने के बाद VDO में भी कामयाबी

Ad

Champawat News: Sunil Singh Success Story: उत्तराखंड में लेखपाल/पटवारी परीक्षा में चंपावत जिले को टॉप करने वाले सुनील सिंह बुराठी को VDO परीक्षा में भी कामयाबी मिली है। इससे पहले भी उन्हें कई प्रतियोगी परीक्षाओं में कामयाबी मिल चुकी है। चंपावत के दूरस्थ खटोली तल्ली गांव निवासी सुनील सिंह बुराठी ने राज्य एवं केन्द्र स्तरीय परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। उन्होंने कुल 8 प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की है।

ADVERTISEMENTS Ad

सुनील ने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग एवं उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित फारेस्ट गार्ड, कनिष्ठ सहायक, पटवारी/लेखपाल, स्नातक स्तरीय (विडिओ/विपिडिओ आदि), लोअर पीसीएस प्रारंभिक, अपर पीसीएस प्रारंभिक, एफ‌आर‌ओ प्रारम्भिक परीक्षाएं के अलावा एस‌एससी सीजीएल 2022 की प्रारंभिक परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। बता दें कि पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा में सुनील चंपावत टॉपर बने थे। अब उन्हें VDO परीक्षा में भी कामयाबी मिली है।उन्हें 142वीं रैंक हासिल हुई है।

सुनील ने हाईस्कूल तक की पढ़ाई गां में स्थित सरकारी स्कूल से की थी। इसके बाद इंटर की पढ़ाई उन्होंने चंपावत से किया। स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में प्रवेश लिया और बीएससी की पढ़ाई की। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान उन्होंने फौज में जाने की तैयारी भी की। उन्हें 10 से ज्य़ादा बार कामयाबी मिली लेकिन मेडिकल में वो सफल नहीं हुए। सुनील मानसिक रूप से काफी मजबूत हैं। उन्होंने हार नहीं मानी और लॉकडाउन के बाद पढ़ाई के लिए देहरादून जाने का फैसला किया। उनके परिश्रम के आगे चुनौतियों को झुकना पड़ा और आज सुनील के पास कई सरकारी कार्यालय ज्वाइन करने के विकल्प हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को किसी भी कीमत में हार नहीं माननी चाहिए। संघर्ष और परिश्रम जीवन का हिस्सा है, किसी को सफलता जल्दी मिलती है और किसी को देर में लेकिन परिश्रम व्यर्थ नहीं जाता है।

सुनील के पिता जोत सिंह बुराठी का निधन हो गया है। उनकी मां पार्वती देवी ने ही उनके सपनों को साकार करने के लिए मां ने कोई कसर नहीं छोड़ी। सुनील अपनी मां को परिश्रम करते देख प्रेरित होते थे और उन्हें आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक ऊर्जा मिलती थी। हल्द्वानी लाइव डॉट कॉम की ओर से सुनील को हार्दिक बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top