Nainital-Haldwani News

पुराने साथियों ने यशपाल आर्या को निशाने पर लिया

Ad

हल्द्वानी–  विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देकर भाजपा में शामिल होने वाले सिंचाई मंत्री यशपाल आर्या पर उनके पुराने साथियों ने निशाना साधना शुरू कर दिया है। ऋषिकेश में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में इंदिरा हृदयेश ने आर्या पर निशाना लगाते हुए कहा कि पार्टी को जरूरत के समय छोड़ने के बाद इनका चरित्र कैसा है ये सबसे पता चल चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा को लगता है कि वो कांग्रेस को तोड़कर सरकार बना सकती है लेकिन ऐसा होगा नही। उन्होंने कहा कि पार्टी से िस तरह के लोगों के चले जाने पार्टी और मजबूत होती है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रदीप टमटा ने आर्या पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के साथ विश्वासघात किया है क्योंकि पार्टी  उन्हें  मान, सम्मान और पहचान दी थी । उन्होंने कहा कि टिकट के कारण अपने परिवार को छोड़ना ये दिखाता है कि आर्या ने कांग्रेस पार्टी से गद्दारी की। जो पार्टी का नही हुआ वो किसी और का किया होगा। सीएम हरीश रावत ने कहा कि आर्या के पार्टी छोड़ने से कोई फर्क नही पड़ता।

यशपाल आर्या और उनके बेटे संजीव आर्या आज भाजपा में शामिल हो गए है। सूत्रों की माने तो यशपाल बाजपुर से वही संजीव नैनीताल से चुनाव लड़ सकते है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top