Sports News

उत्तराखंड सिलोड़ के आयुष बडोनी का तीसरा दोहरा शतक, रणजी ट्रॉफी में खेली 217 रनों की पारी

Ad

Uttarakhand: Ayush Badoni: Double Century: Delhi: Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-2027 के दूसरे मैच में दिल्ली ने शानदार वापसी की है। दिल्ली ने 129 ओवर तक गुजरात के लिए 5 विकेट के नुकसान पर 594 रन बना लिए हैं। दिल्ली के लिए कप्तान आयुष बडोनी ने शानदार 217 रनों की पारी खेली। आयुष बडोनी ने 246 गेंदों का सामना किया और 22 चौके और 2 छक्के भी जड़े। आयुष बडोनी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट का ये 5वां शतक है और तीसरा दोहरा शतक। इससे पहले उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 205 रन था। रणजी ट्रॉफी 2024 में उन्होंने नॉटआउट 205 रन की पारी खेली। इसके बाद उन्हें दलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन टीम में चुना गया तो आयुष ने अपने डेब्यू मैच में ही नॉटआउट 204 रन की पारी खेल दी थी। घरेलू क्रिकेट में बडोनी 6 शतक जड़ चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि बडोनी मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। इसके चलते उनके गेम पर उत्तराखंड के लोगों की नजर भी खूब रहती है। बडोनी के टैलेंट की चर्चा हर जगह होती है, इसी के चलते वो लंबे वक्त से आईपीएल का भी हिस्सा हैं और युवा खिलाड़ी के रूप में 60 मैच भी खेल चुके हैं। बडोनी लखनऊ सुपरजाइंट्स का हिस्सा है।

आयुष बडोनी का परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग ब्लॉक की क्वाली पंचायत क्षेभ के छोटे से गांव सिलोड़ का रहने वाला है। आयुष का जन्म 3 दिसंबर, 1999 को हुआ था, लेकिन उनका परिवार बाद में दिल्ली शिफ्ट हो गया। इसलिए उनका पूरा बचपन दिल्ली में ही बीता है। 26 साल के आयुष ने 9 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट की ट्रेनिंग शुरू की थी। उन्होंने बचपन में दिल्ली की सोनेट क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट सीखी थी।आयुष को बचपन से ही क्रिकेट का बेहद शौक था।

आयुष बडोनी ने साल 2018 में श्रीलंका के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप फाइनल में 50 रन बनाए। इससे वे पहली बार चर्चा में आए। करीब 5 फुट 8 इंच लंबे आयुष को IPL 2022 में LSG की टीम ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। आयु। ने आईपीएल में अपने डेब्यू मैच में ही लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 41 गेंद में 54 रन की धमाकेदार पारी खेली और चर्चा में आ गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top