Nainital-Haldwani News

ब्रेकिंग न्यूज: हल्द्वानी में किताब दुकानों पर सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम का छापा

Ad

हल्द्वानी: एनसीआरटी विवाद और विरोध के बाद अभिभावक एक बार फिर परेशान है। इस बार उनकी परेशानी का विषय बुक सेलर बन रहे है। प्रशासन को शिकायत मिली है कि बुक सेलर किताबे बिना बिल से बेच रहे है। इस बारे में खबर लगते ही सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय और एसडीएम एपी वाजेपय ने किताबों की दुकानों में छापेमारी की। छापेमारी में सामने आया है कि स्कूलों से किताबों की दुकान का नाम देकर किताबें खरीदवाई जा रही थी। शिक्षा विभाग और राज्य कर की टीम भी छापेमारी में रही मौजूद।

ADVERTISEMENTS Ad

file photo- source amarujala

बता दे कि प्राइवेट स्कूलो की निजी किताबों को लेकर अभिभावक पहले ही परेशान चल रहे थे। इसको दूर करने के लिए सरकार ने सभी स्कूलों में एनसीआरटी की किताबे लागू करने के आदेश दिए लेकिन पब्लिक स्कूल एसोशिएशन विरोध पर उतर गया और हड़ताल शुरू कर दी। जनहित याचिका दायर होने के बाद कोर्ट ने पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के खिलाफ नोटिस जारी किय़ा था। कोर्ट ने कहा कि एसोसिएशन को कोई हक नहीं है कि वो इस तरह के फैसले ले। कोर्ट ने उन्हें 4 अप्रैल को स्कूल खोलने के आदेश दिए और इसका पालन ना करने के स्थिति में सख्त कार्रवाई करने की बात कही। अभिबावक कोर्ट के फैसले से खुश ही हुए थे। लेकिन प्राइवेट प्रकाशनों की किताबों को भी एनसीईआरटी किताबों साथ  बेचा जा रहा था। इसके बाद NCERT किताबों में हो रही हेराफेरी से अभिभावकों में आक्रोश पैदा हो गया। बताया जा रहा है कि कल एसडीएम कार्यालय में प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट बैठक करेंगे। प्रशासन एनसीईआरटी को प्राइवेट स्कूलों में लागू कराने के लिए प्रयास कर रहा है।

https://m.youtube.com/watch?v=S565cTe1wzI

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top