Nainital-Haldwani News

अंडर-11 क्रिकेट टूर्नामेंट में SRS ने हिमालयन क्रिकेट एकेडमी को 22 रनों से हराया

Ad

हल्द्वानी: एबीएम स्कूल स्थित एसआरएस क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे स्वर्गीय त्रिलोक सिंह बिष्ट मेमोरियल अंडर-11 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवर को एसआरएस क्रिकेट एकेडमी ने हिमालयन क्रिकेट एकेडमी को 22 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसआरएस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 105 रन बनाए। एसआरएस की ओर से बल्लेबाजी में विशाल ने 25, उपेंद्र 19 और पीयूष ने 16 रनों की पारी खेली।

ADVERTISEMENTS Ad

हिमालयन की ओर से प्रियांशु ने 3 और प्रतीक ने 2 विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमालयन की टीम 83 रनों पर ऑल आउट हो गई और मुकाबला 22 रनों से एसआरएस के नाम रहा। हिमालयन की ओर से बल्लेबाजी में चैतन्य ने 18 और प्रियांशु ने 12 रनों का योगदान दिया। इस टूर्नामेंट को ट्राई सीरीज के रूप में खेला जा रहा है जिसमें हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी , हिमालयन क्रिकेट एकेडमी और एसआरएस क्रिकेट एकेडमी भाग ले रही है। फाइनल मुकाबले में हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी और एसआरएस क्रिकेट एकेडमी आमने सामने होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top