National News

अकबरूद्दीन ओवैसी ने पीएम के लिए उगला जहर, देश तेरे बाप का नहीं है कहा ( वीडियो)

Ad

 

नई दिल्ली: अकसर विवादों में रहने वाले एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के भाई और पार्टी विधायक अकबरूद्दीन ओवैसी ने भड़काऊ बयान देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया। ओवैसी ने मुस्लिमों को धर्म के आधार पर वोट देने की अपील की। उन्होंने मुस्लिमों की हत्या और समुदाय पर हुए हमलों के मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि आज मुल्क के सेकुलर लोग कहा हैं अखलाक को मारा गया, नोमान को मारा गया, जुनैद को मारा गया टोपी पहनना गुनाह है क्या? मुसलमान होना गुनाह है क्या? ओवैसी ने कहा कि ओ विश्व हिंदू परिषद वालो, आरएसएस वालो, नरेंद्र मोदी सुन लो ये मुल्क किसी एक का नहीं ये जितना तेरा है, मुल्क मेरा भी है। अगर हिंदू तिलक लगाकर घूम सकता है तो मुसलमान भी टोपी पहन सकता है।उन्होंने देश की विधायिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुसलमानों की बर्बादी के कानून किसी चौक-चौराहे पर नहीं बल्कि संसद, विधानसभा जैसे सदनों में बनते हैं। अकबरुद्दीन के बयान पर विवाद भी पैदा हो गया है। भाजपा नेता नलिन कोहली ने उनके बयान की निंदा करते हुए कहा कि भारत एक सेकुलर देश है, ये हर धर्म के लोगों का देश है लेकिन अकबरुद्दीन मुसलमानों को भड़काने का काम कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

 

https://youtu.be/VkPBOCCOpdA

न्यूज सोर्स-पंजाब केसरी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top