National News

अब 4500 रुपए नहीं केवल 2000 रुपए का ही होगा बदलाव

Ad

नई दिल्‍ली। नोटबंदी के बाद बैंकों के बाहर बड़ी-बड़ी लाइने नजर आ रही हैं। लोगों तक नकदी पहुंचाने के उद्देश्‍य से कई नए फैसले लिए हैं जिनमें से एक है कि अब बैंकों में एक 4500 की बजाय सिर्फ 2000 रुपए ही बदले जाएंगे। इसके अलावा जिन घरों में शादी है वो लोग एक बार में 2.50 लाख रुपए निकाल पाएंगे।
वित्‍त सचिव शक्तिकांत दास ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करते हुए सरकार के इस ऐलान की जानकारी दी।
दास ने एक महत्‍वपूर्ण ऐलान करते हुए कहा कि अब तक बैंकों में जो 4500 रुपए के नोट बदले जा रहे थे उसे बंद किया जा रहा है और शुक्रवार से लोग केवल 2 हजार रुपए के ही नोट बदलवा पाएंगे। यह नियम जमा निकासी पर लागू नहीं है। सरकार का मानना है कि इससे बार-बार बैंक में कैश बदलवाने आ रहे लोगों की संख्‍या में कमी आएगी। सरकार ने इससे पहले कैश बदलवाने वालों की उंगली पर चुनावी स्‍याही लगाने का फैसला भी लिया था ताकि नोट बदलने के लिए बार-बार लाइन में लग रहे लोगों को राका जा सके और सभी तक नकदी पहुंचे।
शादी वाले निकाल पाएंगे ढाई लाख
वित्‍त सचिव ने कहा कि जिनके घर शादी है वो माता-पिता या जिसकी शादी है वो एक बार में ढाई लाख रुपए निकाल सकेंगे ताकि शादी में दिक्कतें ना हों।
किसानों को राहत देने की कोशिश
इसके अलावा सरकार ने रबी सीजन को देखते हुए किसानों को भी राहत देने की कोशिश की है। वित्‍त सचिव ने मी‍डिया के सामने घोषणा करते हुए कहा कि रबी सीजन को देखते हुए सरकार ने किसानों के लिए एक हफ्ते में बैंक से निकाली जा सकने वाली रकम की सीमा 25 हजार रुपए कर दी है। इसके लिए किसान के अकाउंट में केवायसी पूरी होनी चाहिए।
इसके अलावा जिन मंडियों में अपनी उपज बेचने जाते हैं वहां से उन्‍हें कैश के बजाय चेक मिलेगा या फिर उनके अकाउंट में पैसा जमा होगा जहां से वो इसे निकाल सकेंगे।
मंडियों में व्‍यापारियों की उपज खरीदने वाले रजिस्‍टर्ड व्‍यापारी भी एक हफ्ते में 50 हजार रुपए निकाल पाएंगे।कर्मचारियों को राहत सरकार ने सभी केंद्रीय कर्मचारियों को भी राहत दी है और कहा है कि वो 10 हजार रुपए तक एडवांस सैलरी के तौर पर बैंक से निकाल पाएंगे जिसे बाद में एडजस्‍ट कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top