National News

अमित शाह का बड़ा बयान, कहा 250 से ज्यादा आतंकी ढेर हुए

Ad

ई दिल्लीः भारतीय वायुसेना की ओर से पाकिस्तान स्थित बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद विपक्ष लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर सवाल उठा रहा है। कई नेताओं ने एयर स्ट्राइक के सबूत भी मांगे हैं। वहीं अब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान में हुए एयर स्ट्राइक को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमित शाह ने गुजरात के शहर अहमदाबाद में कहा कि इस एयर स्ट्राइक में 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए। अमित शाह ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ममता-राहुल सस्ती राजनीति करने से बचें।  अमित शाह ने कहा, ”पुलवामा हमले के सभी को लगा कि इस बार सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हो सकती, इस बार क्यो होगा? उस प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने 13वें दिन एयर स्ट्राइक की जिसमें 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए।”

ADVERTISEMENTS Ad

अमित शाह ने कहा कि जब विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ा गया तो लोग आलोचना करने लगे, लेकिन युद्ध है तो एक जवान पकड़ा भी जा सकता है।  शाह बोले कि नरेंद्र मोदी सरकार का प्रभाव ऐसा था कि विश्व में सबसे जल्द कोई युद्ध कैदी वापस आया है, तो वह अभिनंदन है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top