
Uttarakhand: Ips: Transfer: उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासनादेश में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। फेरबदल में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, टिहरी समेत कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की तैनाती बदली गई है।

सबसे बड़ा बदलाव नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में देखने को मिला है। नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है, जबकि अर्पण यदुवंशी को नैनीताल का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, ऊधमसिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति को एसडीआरएफ का सेनानायक बनाया गया है और मणिकांत मिश्रा को जिले की कमान सौंपी गई है।
टिहरी में भी नेतृत्व परिवर्तन किया गया है। एसएसपी श्वेता चौबे को आईआरबी द्वितीय का सेनानायक बनाया गया है, जबकि सरिता डोबाल को टिहरी का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। पंकज भट्ट को आईआरबी प्रथम बेलपड़ाव का सेनानायक और हरीश वर्मा को 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है।
इसके अलावा अमित श्रीवास्तव प्रथम को अभिसूचना में पुलिस अधीक्षक, जबकि अमित श्रीवास्तव द्वितीय को एसपी चमोली की जिम्मेदारी दी गई है। विशाखा अशोक भदाणे, संदीप पंवार और जितेंद्र मेहरा को पुलिस मुख्यालय/सुरक्षा एवं अभिसूचना से जुड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं जगदीश चंद्र को एसपी बागेश्वर और शाहजहां जावेद खान को एसपी फायर सर्विस बनाया गया है।
शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।





