Uttarakhand News

नैनीताल के डीएम बने IAS अंशुल सिंह, घरेलू क्रिकेट में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं

Ad

Uttarakhand: Ias Officer: Nainital: Anshul Singh:उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने पांच IAS और पांच PCS अधिकारियों के तबादले करते हुए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस फेरबदल में नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के जिलाधिकारियों को भी बदला गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को जिलाधिकारी पद से हटाकर शासन में अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें अपर सचिव मुख्यमंत्री का दायित्व भी सौंपा गया है। उनके स्थान पर IAS अधिकारी अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अंशुल सिंह इससे पहले अल्मोड़ा के जिलाधिकारी के पद पर तैनात थे। बता दें कि आईएएस अंशुल सिंह एक प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं। वो घरेलू क्रिकेट में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। उन्होंने 27 नवंबर 2024 को उत्तराखंड के लिए डेब्यू किया था और 28 नवंबर 2026 को उन्हें नैनीताल का जिलाधिकारी बनाया गया है।

वहीं दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। दूसरी ओर, विनीत तोमर को जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके पास प्रबंध निदेशक, कुमाऊं मंडल विकास निगम की जिम्मेदारी भी बनी रहेगी।

खेल विभाग में भी बदलाव किया गया है। IAS अधिकारी निधि यादव को शासन में अपर सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के साथ निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले उनके पास कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग का दायित्व था।

PCS अधिकारियों के स्तर पर भी कई बदलाव हुए हैं। कृष्ण कुमार मिश्र को अपर जिलाधिकारी देहरादून से हटाकर अपर जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है। पंकज कुमार उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास अपर मेला अधिकारी, कुंभ मेला की जिम्मेदारी भी है। वहीं वैभव गुप्ता से अपर जिलाधिकारी हरिद्वार का दायित्व वापस लेकर उन्हें अपर जिलाधिकारी देहरादून नियुक्त किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top