Jobs

होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट जारी, नैनीताल जिले में 155 नौजवानों को मिला मौका !

Home Guard Recruitment
Ad

Nainital Home Guard Recruitment | Home Guard Result 2026 | Uttarakhand Jobs : उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नैनीताल जिले में होमगार्ड भर्ती 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय, नैनीताल (हल्द्वानी) की ओर से 155 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यालय की ओर से 10 नवंबर 2026 को जारी आदेश में चयनित अभ्यर्थियों के नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, मूल श्रेणी, प्राप्तांक और चयनित श्रेणी का पूरा विवरण दिया गया है। यह भर्ती पुरुष होमगार्ड स्वयंसेवकों के लिए आयोजित की गई थी।

जारी सूची में कुल 155 अभ्यर्थियों को जगह मिली है। इसमें सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं।

सूची में सबसे अधिक 51 अंक पाने वाले अभ्यर्थी से लेकर 28 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी तक के नाम दर्ज हैं। प्रत्येक अभ्यर्थी के प्राप्तांक और चयनित श्रेणी का भी उल्लेख किया गया है।

जारी आदेश में चयन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई है। इसमें बताया गया है कि निर्धारित आरक्षण के तहत संबंधित वर्ग में पर्याप्त अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में शासनादेश के प्रावधानों के तहत चयन की कार्रवाई की गई है।

वहीं दो अभ्यर्थियों के समान अंक होने की स्थिति में अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को चयन में प्राथमिकता दी गई है।

चयनित अभ्यर्थियों की सूची पर होमगार्ड भर्ती बोर्ड के सदस्यों और अध्यक्ष के हस्ताक्षर हैं। आदेश की प्रतिलिपि होमगार्ड मुख्यालय देहरादून और संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top