Uttarakhand News

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: विवाद के घेरे में सरकार का फैसला, संविन बंसल को डीएम पद से हटाया

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखण्ड सरकार का एक और फैसला विवादित घेरे में आ गया है। सरकार ने अचानक अल्मोड़ा जिला प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए डीएम सविन बंसल को हटा दिया है। अब आशीष श्रीवास्तव को अल्मोड़ा का नया डीएम बनाया गया है।  सविन बंसल को पद से हटाने का फैसला हर किसी को सकते में डाल रहा है क्योंकि सविन बंसल की छवि एक स्वच्छ अधिकारी के तौर पर होती थी। अपनी इसी छवि के कारण उन्होंने अल्मोड़ा के अवाम के दिल में एक खास जगह बनाई हुआ थी।  सबिन बंसल को डीएम पद से हटाकर शासन में बुला लिया गया हैं। उन्हें उच्च शिक्षा विभाग दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सरकार के इस फैसले के पीछे सविन बंसल और राज्य मंत्री रेखा आर्य की बहस को भी माना जा रहा है।उस बहस ने काफी सुर्खियां बटोरी थी और डीएम ने मंत्री रेखा आर्य से कह दिया था कि मेरा तबादला कराना है तो करा दो । इस नोकझोक को संविन बंसल के पद से हाटने के फैसले से जोड़ा जा रहा है। ये तीसरा ंमौका है कि जब भाजपा सरकार बनने के बाद बड़े पद से किसी को हटाया गया है । इससे पूर्व कुमाऊं कमिश्नर डी सेंथियल पांडियन को पद से हटाना और डीएम मंगेश घिल्डियाल को बागेश्वर से रुद्रप्रयाग भेजने का फैसला भी विवादों के घेरे में रहा था। अब बात ये उठती है कि क्या सरकार अपने “अहेम ” के चलते इस तरह के चौकाने वाले फैसले लेगी। सरकार ने फैसला ले लिया है अब देखना दिलचस्प होगा कि कैसे सरकार अपने ऊपर लग रहे आरोपों से पार पाती है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top