National News

असम राइफल्स के काफिले पर उग्रवादियों का हमला, 1 जवान शहीद, 9 घायल

Ad

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में शनिवार को असम राइफल्स के काफिले पर हमला में एक जवान शहीद हो गया, जबकि 9 अन्य घायल हुए हैं। हमला अरुणाचल प्रदेश के खोंसा में हुआ है। सूत्रों के मुताबिक हमला भारत-म्यांमार सीमा से 20 किलोमीटर दूर हुआ है। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल चिरंजित कंवर ने बताया कि आतंकवादियों ने घात लगाकर काफिले पर हमला किया। हालांकि उन्होंने हमले में शामिल संगठन का नाम का खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा कि सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन की शुरुआत की। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

Source: hindikhabar

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top