Uttarakhand News

आईएमए पासिंग आउट परेड: भारतीय सेना को मिले 401सैन्य अधिकारी

Ad

देहरादून- भारतीय सैन्य अकादमी में देश-विदेश के 454 कैडेट्स ने पास आउट किया। इसके साथ ही आज भारतीय सेना को 401 सैन्य अधिकारी मिल गए हैं. उत्तराखंड से 29 कैडेट्स और सबसे ज्यादा यूपी से 77 कैडेट्स पास आउट हुए।

ADVERTISEMENTS Ad

पासआट करने वालों में उत्तराखंड के 29, उत्तरप्रदेश से 77, हरियाणा के 46, हिमाचल के 24, दिल्ली के 24, मध्यप्रदेश के 22, पंजाब के 18 कैडेट्स, बिहार के 28, राजस्थान के 26, महाराष्ट्र के 14 कैडेट्स, केरल के 14, जम्मू कश्मीर के 11, चंडीगढ़ के 9 कैडेट्स, कर्नाटक के 11, आन्ध्रप्रदेश के 7, तमिलनाडु के 6 कैडेट्स छत्तीसगढ़ के 7, तेलंगाना और झारखंड के 5-5 कैडेट्स, गुजरात व पश्चिमी बंगाल के 4-4 कैडेट्स, असम, मणिपुर, ओडीसा के 2-2, त्रिपुरा, मेघालय के 1-1 कैडेट्स ने पास आउट किया।

आईएमए की 139वीं रेगुलर व 122वीं टैक्निकल ग्रेजुएट पासिंग आउट परेड़ के जरिए देश विदेश की सेना को 454 सैन्य अधिकारी मिले।इसमें भारतीय सेना को 401 सैन्य अधिकारी मिलने हैं। इस बार सैनिक बाहुल्य प्रदेश उत्तराखण्ड के 29 कैडेट्स पास आउट हुए हैं।

वहीं पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के 77 तो हिमाचल के 24 कैड़ेट पास आउट हुए हैं. इसके अलावा जम्मू कश्मीर के करीब 11 कैड़ेट बतौर अधिकारी सेना में शामिल होंगे।कुल 454 कैडेट्स के पास आउट होने के साथ ही अब तक भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट होने वाले कैडेट्स की संख्या कुल 59,437 हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top