Nainital-Haldwani News

आम्रपाली इंस्टीट्यूट के वार्षिक समारोह वित्त मंत्री इन्दिरा हृदयेश ने छात्रों का बढ़ाया हौसला, डिजीटलाईजेशन को बताया महत्वपूर्ण

Ad

हल्द्वानी। आम्रपाली इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह का उद्घाटन  वित्त मंत्री डा0 श्रीमती इन्दिरा हृदयेश द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उनके द्वारा संस्थान की प्रबन्ध समिति को बधाई दी गयी। समारोह को सम्बोधित करते हुए वित्त मंत्री डा0 हृदयेश ने कहा आज का युग डिजीटलाईजेशन का है। अध्ययन के क्षेत्र में नित नये-नये आयाम स्थापित हो रहे हैं। इस क्षेत्र में हल्द्वानी का आम्रपाली इंस्टीट्यूट भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आम्रपाली से अध्ययनरत छात्र-छात्राएं देश ही नहीं विदेशों में भी नाम रोशन कर रहे हैं। आम्रपाली इन्सटीट्यूट में अनेक कोर्स संचालित हैं, जिससे स्थानीय छात्र-छात्राऐं अपनी रूचि के अनुसार कोर्स का चयन कर गुणवत्तापरक शिक्षा प्राप्त कर पा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

img-20160910-wa0006

 

 

 श्रीमती हृदयेश ने कहा कि इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बहुप्रतिष्ठित देशी एवं विदेशी कम्पनियों में प्लैसमैंट हो रहे है। संस्थान की इस कामायाबी को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा इसको विश्वविद्यालय का दर्जा दिये जाने का निर्णय लिया गया है, जो प्रक्रियारत है। उन्होनें कहा कि उनका व प्रदेश सरकार का सदैव प्रयास रहा है कि प्रत्येक छात्र-छात्रा को गुणवत्ता परक शिक्षा मिले, जिससे वह अपने आगामी जीवन में अच्छी नौकरी प्राप्त कर सके अथवा स्व व्यवसाय संचालित कर सकें।संस्थान के सीईओ संजय ढींगरा द्वारा संस्थान की गत वर्ष की उपलब्धियों को बतलाया गया। समारोह में प्रो0 चमन लाल ढींगरा, आरसी मोगा, नरेन्द्र ढींगरा, पीसी बाराकोटी, कर्नल आरसी भण्डारी, महेश शर्मा, हेमन्त बगडवाल के अलावा बडी संख्या में संस्थान के छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक मौजूद थे।
img-20160910-wa0005
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top