Sports News

आर्सेनल के फुटबॉल खिलाड़ी ने पीठ पर शिवजी के नाम का टैटू गुदवाया

Ad

नई दिल्ली: कोई भी खेल का खिलाड़ी हो टैटू का क्रेज हर किसी में रहता है। टैटू ने मार्डन खिलाड़ियों को एक पहचान दे दी है। फुटबॉल , क्रिकेट और टेनिस के खिलाड़ियों का टैटू के प्रति प्रेम अक्सर देखा जाता है। आर्सेनल फुटबॉल क्लब के स्टार खिलाड़ी थियो वॉलकॉट ने भगवान भोले के नाम का टैटू अपनी पीठ पर बनवाया है। उन्होंने अपनी पीठ पर बने टैटू की फोटो ट्विटर में साझा की जो काफी पंसद की जा रही है। उनकी इस तस्वीर पर अब तक 8 हजार लाइक आ चुके हैं और 3.6 हजार लोगों ने इसे री-ट्वीट किया है। थियो वॉलकॉट ने अपनी पीठ पर ऊं नम: शिवाय का टैटू गुदवाया है। बता दें कि ॐ नमः शिवाय का मतलब, ‘मैं शिव को उनके नाम की एक सम्मानजनक आवाज की पेशकश करता हूं’ या फिर ‘मैं सम्मान से उनके नाम का आह्वान करता हूं’ होता है। इसका जाप करने से मन में आनंद और शांति का एहसास होता है।

ADVERTISEMENTS Ad

थियो ने जो टैटू बनवाया है, उस पर कुछ लोगों ने नाराजगी भी जताई है। दरअसल इस स्टार फुटबॉलर ने नीचे की ओर ऊं नम: शिवाय लिखवाया है, जिसमें श पर ई की मात्रा ऊपर की ओर है और नीचे शिवाय शब्द शवाय लग रहा है। बता दे कि फुटबॉल के महान खिलाड़ी डेविड बैकहम अपने हाथ पर अपनी पत्नी ‘विक्टोरिया’ लिखवाया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top