Sports News

उत्तराखण्ड के ऋषभ पंत ने की धोनी की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

Ad

नई दिल्ली: आईपीएल का बुखार चर्म पर है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के लिए खिलाड़ियों की निलामी की जा रही है।आईपीएल निलामी से पहले ही टीमें अपने खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए करोड़ों रुपए बहा चुकी है। इसी विषय में आ रही खबर उत्तराखण्ड के लोगों को खुश कर सकती है। रुड़की के रहने वाले ऋषभ पंत आईपीएल में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह के बराबर कमाई करेंगे। जी हां धोनी और ऋषभ को उनकी टीमों ने 15 करोड़ रुपए देकर रिटेन किया है। धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन किया वहीं पंत पर दिल्ली  ने भरोसा जताया।

ADVERTISEMENTS Ad

पंत की बल्लेबाजी को देखते हुए क्रिकेट विशेषज्ञ उन्हें धोनी का उत्तराधिकारी मानते हैं। पंत ताबड़तोड़ पारी खेलने में सक्षम हैं और उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मात्र 32 गेंदों में शतक जड़ कर इतिहास रचा था। भारत की ओर से टी-20 में ये सबसे तेज़ शतक है।  धोनी के अलावा रोहित शर्मा को भी रिटेन करने के लिए मुबंई इंडियंस ने 15 करोड़ रुपए खर्च किए है। आंकड़े साबित कर रहे है कि ऋषभ छोटी सी उम्र में बड़े खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हुए है। उन्हें अपने आप को मिले मौते को भुनाने की जरूरत है। अगर ऐसा होता है तो वह जल्द ही सीनियर टीम इंडिया में खेलते हुए नज़र आ सकते हैं। ऋषभ पंत और मनीष पांडे के लिए अलावा कमलेश नगरकोटी ने भी आईपीएल निलामी में अपने ऊपर करोड़पति टैग लगा दिया है। उन्हें केकेआर ने 3.5 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया। वही भारतीय कप्तान विराट कोहली को आरसीबी ने 17 करोड़ रुपए देकर रिटेन किया है।

सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में बेन स्ट्रोक्स उभर कर आए। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया। वही राजस्थान रॉयल्स ने  जयदेव उनादकट को 11.5 करोड़ में खरीद कर उन्हें भारत का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया। निलामी के पहले दिन इस लिस्ट में केएल राहुल (किग्स इलेवन पंजाब) और मनीष पांडे (सनराइजर्स हैदराबाद) टॉप पर थे जिन्हें उनकी टीम ने 11 करोड़ में खरीदा था।

वीडियो ऋषभ की ताबड़तोड़ पारी की एक छलक- नीचें अगली स्लाइड पर

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Pages: 1 2

To Top