Nainital-Haldwani News

उत्तराखण्ड चुनाव- आज सामने आ सकती है भाजपा की अंतिम लिस्ट

Ad

नई दिल्ली-  आज भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इस बैठक में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बाकी बची  विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों की सूची सामने आ सकती है। उत्तराखण्ड में भाजपा ने 64 प्रत्याशियों की सूची 16 तारीख को जारी कर दी थी।  बाकि बची 6 सीटों पर पेंच अभी भी फंसा हुआ है। सबसे ज्यादा घमासान वीआइपी सीट हल्द्वानी को लेकर हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे के भाजपा में शामिल होने का कयास लगाए जा रहे है कि पार्टी उन्हें हल्द्वानी की रणभूमि दे सकती है। हल्द्वानी सीट से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रेनू अधिकारी और मेयर योगेंद्र रौतेला ने अपनी दावेदारी पेश की है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा किसकों हल्द्वानी की VIP सीट से टिकट देती है क्योंकि पिछले विस चुनाव में बीजेपी को यहां से हार का मुंह देखना पड़ा था।

ADVERTISEMENTS Ad

इन सीटों पर होगा प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

चकराता-
विकासनगर-
धर्मपुर-
हल्द्वानी-
रामनगर-
भीमताल-

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top