News

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारियां शुरू

Ad

देहरादून। उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2017  के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली हैं। सभी पार्टियां रैली के जरिए अपना जनाधार तलाश करने और विपक्ष पर हमला करने की कोशिश में जुट गई है। बीजेपी और कांग्रेस विस चुनावों के लिए पहले से ही तैयारियों में जुट गए है। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाने की शुरूआत भी कर दी है।  दोनों पार्टियों के शीर्ष नेता इस महीने यहां रैली कर अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस महीने यहां आएंगे। वे यहां तीन जनसभा करेंगे। आपको बता दें कि आगामी 13 नवंबर को अमित शाह की रैली देहरादून में, 22 नवंबर को अल्मोड़ा में और 7 दिसंबर को हल्द्वानी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

आगामी विधानसभा के चुनाव में अपनी पार्टी की जीत दोबारा सुनिश्चित करने और बीजेपी को करारा जवाब देने के लिए कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी 9 दिसंबर को उत्तराखंड का दौरा करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top