Uttarakhand News

देवभूमि के आर्यन जुयाल की छोटी पारी उत्तर प्रदेश के लिए साबित हुई बड़ा धमाका

Ad

नई दिल्ली: विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश ने हिमाचल के साथ खेले लो स्कोरिंग मैच में 43 रनों की रोमांचक जीत हासिल की। इस मुकाबले में उत्तराखण्ड हल्द्वानी के रहने वाले आर्यन जुयाल ने महत्वपूर्ण 27 रनों की पारी खेली। आर्यन की पारी उत्तर प्रदेश के लिए संजीवनी की तरह साबित हुई क्योंकि उनकी पूरी टीम 42.1 ओवर में केवल 189 रन ही बना सकी। आर्यन जुयाल ने अपनी इस पारी में 2 चौके लगाए। आर्यन ने अपने आप को मिले मौके को अच्छी तरह से भुनाया है। ऐसा इसलिए की उन्हें पिछले कुछ मुकाबले में मौका नहीं मिला था। उन्होंने अपनी इस छोटी पारी से कप्तान सुरेश रैना का भरोसा जीता है। उत्तर प्रदेश की ओर से सबसे ज्यादा रन सौरभ कुमार 44, रिंकू सिंह 31 और आर्यन जुयाल 27 रन बनाए। बता दें कि आर्यन जुयाल अंडर-19 विश्वकप जीतने वाली टीम के सदस्य थे। आर्यन ने रिंकू सिंह के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की जो निर्णायक साबित हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

Image result for aryan juyal

आर्यन की इस पारी के बाद हल्द्वानी में फैंस काफी खुश है। हल्द्वानी क्रिकेट कोच दान सिंह कन्याल ने कहा कि आर्यन को बस मौकों की तलाश है। उसके अंदर आज से नहीं बचपन से रन बनाने की भूख है। ये पारी बताती है कि वो दवाब में भी रन बना सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे निराशा है कि आर्यन अपने को स्टार्ट मिलने के बाद इस स्कोर को बड़े में तब्दील नहीं कर पाया। वहीं कोच दान सिंह भंडारी ने कहा कि इस तरह की पारी खिलाड़ी को प्रोत्सहित करती है। आने वाले मैचों में हमें उम्मीद है कि आर्यन के बल्ले से और रन निकलेंगे।

हिमाचल प्रदेश की टीम के लिए 190 रनों का लक्ष्य भी बड़ा साबित हुआ। हिमाचल की पूरी टीम मात्र 146 रनों पर ऑल आउट हो गई। उत्तर प्रदेश की ओर से गेंदबाजी में सबसे ज्यादा कार्तिक त्यागी ने तीन विकेट लिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top