National News

एनएसजी की वेबसाइट हैक, पीएम के लिए लिखे आपत्तिजनक शब्द

Ad

हल्द्वानी- हैकर एक बार फिर अपने कारनामों के कारण सुर्खियों में है।कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह के ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद हैकरों ने एक जनवरी को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की वेबसाइट को हैक कर लिया। साइबर क्रिमिनल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी आपत्तिजनक बातें भी लिखी।एक तरफ नोटबंदी के बाद से मोदी सरकार लोगों से कैशलेस ट्रांजेक्शन अपनाने की अपील कर रही हैं और साइबर क्राइम के बढ़ते बड़े अपराध सरकार के लिए चुनौती साबित हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध हैकरों ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की वेबसाइट को हैक कर लिया और उस पर प्रधानमंत्री तथा भारत विरोधी आपत्तिजनक बातें पोस्ट कर दी।अधिकारियों ने बताया कि हैकिंग के प्रयास का पता आज सुबह लगा और उसके बाद एनएसजी की वेबसाइट को यहां स्थित उसके मुख्यालय से ब्लॉक कर दिया गया।हैकरों ने वेबसाइट के होम पेज पर आपत्तिजनक बातें पोस्ट कर दी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आशंका है कि हैकिंग का प्रयास पाकिस्तान से जुड़े हैकरों ने किया।हालांकि अभी तक इस संबंध में पूरा ब्यौरा नहीं मिल सका है।

लगातार बढ़ रहे साइबर क्राइम के बड़े मामलों के बाद बैंकों के सर्वर को सुरक्षित रखना भी चुनौती बन गया है। आने वाले समय में सरकार को साइबर अपराध से निबटने के लिए कठोर कानून के साथ-साथ तकनीक को भी विकसित करना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top