Sports News

एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी फाइनल :भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से रौदा

Ad

कुआंटान। भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी जीत कर दिवाली के दिन अपने देश को एक शानदार तोहफा दिया। टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से पाकिस्तान को 3-2 से हराकर चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। मलेशिया के कुआंटान में खेले गए हॉकी के एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी में रूपिंदर सिंह, अफान यूसुफ और निक्किन ने एक-एक गोल किए जबकि पाकिस्तान ने भी भारत पर दो गोल किए, लेकिन पाक टीम इसके बाद कोई गोल नहीं कर सकी। ख़ास बात ये है कि भारतीय टीम इस मैच में कैप्टन श्रीजेश के बिना खेल रही थी, श्रीजेश की जगह आकाश चिकते ने गोलकीपिंग की। आपको बता दें कि 23वें मिनट में अफान यूसुफ ने शानदार गोल दागकर भारत को मैच में 2-0 से आगे कर दिया। इस गोल के लिए सरदार सिंह ने लंबा पास दिया था, जिस पर रमनदीप ने स्लाइड कर बॉल को अफान की ओर धकेला और अफान ने गोल करने में कोई गलती नहीं की। सूत्रों के मुताबिक टीम के खिलाड़ी एसके उथप्पा ने कहा है कि ये जीत देश के लिए। हैप्पी दिवाली इंडिया। वहीं सरदार सिंह ने भी कहा, ‘देशवासियों ये जीत आपके लिए।’

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top