Nainital-Haldwani News

कठघरिया हल्द्वानी: नहर के तेज बहाव में बहने से दो की मौत

Ad

हल्द्वानी – कठघरिया पनयाली के पास बाइक सवार दो युवक नहर में गिर गए। दोनो ही युवक पानी का बहाव तेज होने के कारण नहर में बह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुंरत पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके बाद मुखानी थाना पुलिस की टीम युवकों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने 1 किलोमीटर दूर नहर से दोनों के शव हुए बरामद किए और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ADVERTISEMENTS Ad

मृतकों की पहचान बैलपड़ाव निवासी देवेंद्र सिंह छिमवाल (58) और पनियाल कठघरिया निवासी पूरन चंद्र जोशी(57) के रूप में हुई है। दोनों भीमताल स्थित विकास भवन में सहकारी समिति के कार्यालय में तैनात थे। दोनों रोजाना की तरह ही ऑफिस से काम करके हल्द्वानी लौट रहे थे। इसी दौरान अनुपन बिहार के पास बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। पुलिस ने जब दोनों के शव निकाले जब वो निले पड़ चुके थे। पुलिस ने बताया कि इससे ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों 2 घंटे तक नहर के अदर रहे और ठंठ के कारण उनके शरीर नीले पड़ गए। मुखानी एसओ कमल हसन ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी असली कारण का पता चल पाएगा। उन्होंने जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top