Nainital-Haldwani News

कब तक आदर्श स्कूल के नाम पर पहाड़ के युवाओं के भविष्य के साथ होगा खिलवाड़

Ad

रामगढ़:नीरज जोशी : सरकार ने पहाड़ो में विद्यालयों  को को आदर्श विद्यालय की मान्यता तो दे दी लेकिन सही मायनो में आदर सत्ता नहीं नहीं दे पायी। पहाड़ो में सभी विद्यालयो में शिक्षको की कमी के चलते बच्चों का जीवन अंधेरे में लटका हुआ है। चाहे वह  इंटर कालेज हो या फिर प्राथमिक विद्यालय कोई भी अभिभावक अपने बच्चे को सरकारी स्कूल में भेजने से कतरा रहे है।   ऐसा ही हाल रामगढ़ के आदर्श नारायण स्वामी इंटर कालेज का भी है। शिक्षकों की कमी के चलते बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे है और कोर्स पूरा न होने की वजह से बच्चों का भविष्य अंधर में लटका हुआ है। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र बी टी सी की बैठक के लिए रामगढ़ के विकास खंड कार्यालय में पहुँचे। जिससे मौका देख कर आदर्श नारायणँ स्वामी इंटर कॉलेज के बच्चे व उनके अभिभावकों ने मुख़्य विकास अधिकारी का घेराव कर बच्चों की मांगो को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा। विद्यालय इकाई के अध्यक्ष ने बताया की सालों से विद्यालय में अर्थशास्त्र विज्ञान इंग्लिश भौतिक विज्ञान के शिक्षक नहीं है  हम खुद चंदा कर विद्यालय को चला रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad

कई बार प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा है पर आज तक कोई कार्रवाई ही नहीं की गयी। उन्होंने बताया रामगढ़ इंटर कॉलेज में शिक्षकों के अभाव में बच्चे गलत रास्ते में जा रहे हैं स्कूल में पढाई न होने के कारण बच्चे दिन में ही घर को चले जाते है। वही बच्चों के अभिभावको ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौपा और जल्द विद्यालय में शिक्षको की भर्ती करने को कहा जिससे बच्चों का भविष्य अन्धकार में डूबने से बच सके। साथ ही अभिभावको ने जल्द कार्यवाही न होने पर एक अगस्त से  फिर अनिश्चित काल तक रामगढ़ विकास खंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने को कहा है।  वही मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र ने भीड़ को शांत कर कहाँ की मुझे इस बात की जानकारी अब तक नहीं थी में तो बी टी सी बैठक के लिए रामगढ़ विकास खंड कार्यालय पंहुचा था। उन्होंने कहा में इस ज्ञापन को स्वीकार करता हूँ और जल्द ही इस समस्या को दूर  करने के लिए आगे कार्यवाही की मांग करूँगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top