News

क्या आपने कभी दो मुंह वाले बछड़े के बारे में सुना है !!!

Ad

झांसी: झांसी के ग्राम उल्दन क्षेत्र में एक गाय ने अजीब दोमुंहे वाले बछड़े को जन्म दिया। इस बछड़े को देखने के लिए जहां लोगों की भीड़ जुट गई है। वहीं लोग इसे आस्था की नजरों से देखने लगे और जोड़ते हुए पूजा-पाठ और चढ़ावा चढ़ाने लगे हैं। दो मुंह वाले इस बछड़े के जन्म की जैसे ही खबर गांव के लोगों से होते हुए आसपास के क्षेत्र में फैल गई।

ADVERTISEMENTS Ad

लोगों ने शुरू की पूजा-अर्चना…
जैसे-जैसे लोगों को इस अद्भुत बछड़े की जानकारी हुई, वैसे-वैसे लोग बछड़े को भगवान की लीला मानते हुए उसे देखने पहुंचे। वहां मौजूद जिस किसी ने भी इस अद्भुत बछड़े को देखा उसी ने ही इसे आस्था तो कई ने भगवान की आस्था से जोड़ते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी।

हजारों लोगों का लगा हूजूम…
देखते ही देखते मौके पर हजारों लोगों का हूजूम लग गया। बछड़ा जीवित देख किसी ने आरती लगाकर पूजा की तो किसी ने चढ़ावा और तो और कई लोगों ने दान भी दिया। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक यह क्रम चल रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top