Nainital-Haldwani News

क्राइम- लापता व्यापारी की हत्या से सहमा हल्द्वानी शहर, जांच में जुटी पुलिस

Ad

हल्द्वानी: शनिवार को अचानक गायब हुए व्यापारी का शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई है। व्यापारी का शव भाखड़ा नदी लामाचौड़ के जंगल में मिला। पुलिस को शव के पास से धारदार हथियार भी मिले है । इसके बाद ये हत्या का मामला साफ नजर आ रहा है। व्यापारी का नाम  विकास अग्रवाल  (40) था। वह बरेली रोड़ स्थित उत्तर गौजाजाली चौधरी कॉलोनी का रहने वाला था।  विकास अग्रवाल के लापता होने के बाद हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। विकास अग्रवाल मुखानी चौराहे पर बिजली की दुकान चलाते थे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दे कि विकास अग्रवाल रविवार को रहस्मय तरीके से गायब हो गए थे। परिजनों ने उन्हें ढूढ़ने का काफी प्रयास किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। खोजबीन में जुटी पुलिस को उनका शव मिला। प्रथम जांच में सीओ डी.सी. ढौडियाल के अनुसार ये हत्या का मामला नजर आ रहा है। उन्होंने एसओजी की टीम और मुखानी थाना प्रभारी को जाँच के जिम्मेदारी सौंप दी है।

मृतक विकास के पिता का नाम मुनीकांत अग्रवाल है। दोनों साथ में ही दुकान चलाते है। विकास के दो बच्चे है। उनकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है। इसके अलावा व्यापार मंडल को भी समझ में नहीं आ रहा है कि यह सब कैसे हो गया। इस मामले ने पूरे जिले को झकझौंर कर रख दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top