National News

गुजरात और हिमाचल प्रदेश जीत विकास की जीत: पीएम मोदी

नई दिल्ली:लखनऊ हेडलाइन: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम भाजपा की तरफ आए हैं। एक बार फिर भाजपा का तोड़ कोई भी राजनीतिक दल खोजने में नाकाम रही। गुजरात की जनता ने 22 साल बाद भी भाजपा पर भरोसा कायम रखा,तो हिमाचल में भाजपा की वापसी हुई है। गुजरात में भाजपा के पक्ष में 99 सीटे आई और हिमाचल में  उसे 44 सीटे मिली। दोनों राज्य में जीत के बाद भाजपा दफ्तरों में जश्न का माहौल है। देश के कौने-कौने पर भगवा रंग छा रहा है और ये जनता ने एक बार फिर साबित किया है।

जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और अध्यक्ष अमित शाह का दिल्ली में जोरदार स्वागत हुआ। दोनों विधानसभा चुनावों में मिली जीत के बात अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया । भाजपा अध्यक्ष अमित शाहर ने जनता का धन्यवाद किया। अमित शाह ने कहा कि गुजरात और हिमाचल के विजय उत्सव में सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद। इस जीत के बाद अमित शाह ने त्रीपूरा मिजोरम, कर्नाटका में भी भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरूआत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा कार्यकर्ता और जनता को धन्यवाद देते हुए की।पीएम ने कहा कि मैं गुजरात और हिमाचल की जनता को शत शत नमन करता हूं।गुजरात चुनाव से पहले जीएसटी की आड़ में हमारे खिलाफ माहौल पैदा किया गया और इसे हमारा अंत करार दिया गया। लेकिन भाजपा को अभूत पूर्व समर्थन मिला है।विकास हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जहां विकास नहीं होगा वहां सरकार आप पर भरोसा नहीं करेगी।हिमाचल के चुनावों को लेकर पीएम ने कहा कि गलत कामों किया तो 5 साल बाद जनता ने अस्वीकार किया।

गुजरात पर पीएम मोदी ने कहा कि राज्य की जनता कामकाज का हिसाब रखती है। मिडल क्लास लोगों ने हम पर भरोसा जताया है और हम उसपर खड़े उतरेंगे। गुजरात में इस जीत से दोगुनी खुशी मिली है।पीएम ने कहा कि मेरे लिए खुशी है कि सढ़े तीन साल बाद भी मेरे साथियों ने गुजरात के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी।पीएम ने कहा कि हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचे गए ।देश में विकास का माहौल बना है। देश में विकास की भूख जागी है। देश से विकास का माहौल डीरेल करने की कोशिश बंद हो।मिडिल क्लास को पीछली सरकार ने उम्मीद नहीं थी।ये एक ऐसी सरकार है जिसकी नियत साफ है।एक ऐसी सरकार है जो सबका साथ – सबका विकास में विश्वास रखती है।

To Top