Uttarakhand News

गुड़गांव में मकान मालिक ने बिंदुखत्ता के छात्र की 4 मंजिल बिल्डिंग से फेंककर ली जान

Ad

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में लालकुआं बिंदुखत्ता निवासी एक किरायेदार को पेईंग गेस्ट हाउस से कथित तौर पर मकान मालिक और अन्य लोगों ने चौथी मंजिल से धक्का दे दिया. नीचे गिरने से किराएदार की मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वाले का नाम रमेश सिंह बिष्ट (21) था और वह डीएलएफ फेज 2 के यू ब्लॉक में रहता था. मृतक रमेश सिंह बिष्ट गुरूग्राम से एचएम की पढ़ाई कर रहा.

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े: वायरल बुखार का होगा अंत

पानी और बिजली नहीं होने को लेकर बुधवार देर रात बिष्ट तथा अन्य किरायेदारों ने विरोध जताया था.पुलिस ने कहा कि मकान मालिक सतबीर सिंह और उसके दो बेटे आठ से 10 लोगों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और बिष्ट को कथित तौर पर इमारत की चौथी मंजिल से नीचे धक्का दे दिया. बिष्ट को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सतबीर सिंह तथा अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. रमेश सिंह बिष्ट की  मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है. बताया जा रहा है कि पिछले करीब 3 दिनों से पीजी में पानी नहीं आ रहा था और बिजली की समस्या भी थी. इसी बात की शिकायत को लेकर बुधवार की रात रमेश अपने पीजी मालिक सतबीर सिंह के पास गया था.

 

 

image source-https://specialcoveragenews.in/

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top