Sports News

गौतम गंभीर की अगवाई में इंडिया ब्लू का दलीप ट्रॉफी पर कब्जा,इंडिया रेड को 355 रनों से हराया

Ad

ग्रेटर नोएडा: इंडिया ब्लू ने शानदार खेल दिखाते हुए इंडिया रेड को 355 रनों से हराकर दलीप ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इसके साथ ही  इंडिया ब्लू गुलाबी गेंद से दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने वाली पहली टीम बन गई। गौतम गंभीर की अगवाई वाली इंडिया ब्लू टीम ने युवराज की इंडिया रेड को एकतरफा मात दी। इसी के साथ गंभीर ने दिखा दिया कि उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी में अभी भी दम है।   बुधवार को मुकाबले के पांचवें दिन  इंडिया ब्लू ने इंडिया रेड को जीत के लिए  517 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया रेड की पूरी टीम ने इंडिया ब्लू के गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए। इंडिया रेड 44.1 ओवरों में 161 रनों पर ऑलआउट हो गई।
इंडिया रेड की तरफ से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा (39) रन गुरकीरत सिंह ने बनाए।इंडिया ब्लू की ओर से पहली पारी में शानदार  256 रन बनाने वाले चेतेश्वर पुजारा को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

ADVERTISEMENTS Ad

खिताब जीतने के बाद  कप्तान गौतम गंभीर ने  पूरी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि ये जीत पूरी टीम के साहस का नतीजा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में लाल गेंद का ही इस्तेमाल होना चाहिए। इंडिया ब्लू  की बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी शानदार रही। रवींद्र जडेजा ने दोनों पारियों में मिलाकर 10 विकेट झटके । वही दूसरी पारी में कर्ण शर्मा ने तीन विकेट हासिल किए।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top