National News

ग्वालियर-आक्रोश मार्च के दौरान कांग्रेस नेता का निधन

Ad

नई दिल्ली- केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले से आम आदमी को हो रही परेशानी को लेकर कांग्रेस के आह्वान पर आज ग्वालियर में निकाले जा रहे जन आक्रोश मार्च के दौरान हृदयाघात से जिला (शहर) अध्यक्ष दर्शन सिंह (56) का निधन हो गया। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के महामंत्री अशोक सिंह तोमर ने संवाददाताओं को बताया कि कांग्रेस के जन आक्रोश मार्च में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दर्शन सिंह भी शामिल थे, तभी उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

कांग्रेस के मुताबिक, दोपहर 12 बजे फूलबाग से जन आक्रोश मार्च शुरू हुआ था। कांग्रेस नेताओं ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उसके बाद दर्शन सिंह को सीने में दर्द हुआ और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।कांग्रेस की शहर इकाई के अध्यक्ष के निधन की खबर फैलते ही कांग्रेस जनों में शोक की लहर छा गई।आज पूरे राज्य में जन आक्रोश पैदल मार्च निकाला गया। यह राजधानी भोपाल सहित जिला मुख्यालयों में निकाला गया। कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव के नेतृत्व में मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च पीर गेट से शुरू होकर इब्राहिमपुरा, सुल्तानिया रोड, बुधवारा होते हुए लिली टाकीज (जहांगीराबाद) पर समाप्त होगा।

 

news source- newsroompost

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top