Uttarakhand News

चमोली के चोर रामनगर में पकड़े गए

Ad

रामनगर– कर्णप्रयाग के मैखुरा मंदिर से  250 साल पुरानी बेशकीमती मूर्तियां व छत्र चोरी करने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चड़ गए है। चमोली से मूर्तिया चोरी करके भाग रहे तीन नेपालियों को पुलिस ने गिर्फतार किया है। एक आरोपी अभी भी फरार है। चोरों ने राजराजेश्वरी भगवती व अन्य देवियों की मूर्तियों के अलावा चांदी के छत्र चोरी कर लिए थे। चोरो ने मूर्तियों का एक सिंहासन रास्ते में फेंक दिया था। शनिवार को रामनगर पुलिस को इस चोरी में शामिल लोगों के बारे में गुप्त सूचना मिली तो पुलिस ने रोडवेज डिपो में चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने  तीन नेपाली बस से उतरकर कट्टों में रखे सामान के साथ भागने लगे और संदेह होने पर उन्हें दबोच लिया। खबर के अनुसार एक नेपाली फरार होने में कामयाब रहा है। तलाशी में कट्टों में पीतल व अष्टधातुकी तीन बड़ी मूर्तियां व चांदी के कुछ छत्र बरामद हुए। सीओ मिथिलेश कुमार ने उनसे पूछताछ  के बाद चमोली पुलिस को आरोपियों के पकड़े जाने की जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व मंदिर में सुंदरीकरण का कार्य भी किया गया था। हालांकि, रामनगर पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से बच रही है। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की जानकारी चमोली पुलिस को दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top