Nainital-Haldwani News

छत्तीसगढ़ : माओवादी हमले में ज्योलीकोट के CRPF उपनिरीक्षक हीरा बल्लभ भट्ट शहीद

Ad

हल्द्वानी– शनिवार को पूरा उत्तराखण्ड मतगणना पर अपनी निगाहें गड़ाए हुए था। उसी दिन एक बुरी खबर  छत्तीसगढ़ से आई जहां सुकुमा में हुए माओवादी हमले में CRPF के 11 जवान शहीद हो गए। उनमें से एक नाम ज्योलीकोट निवासी व CRPF उपनिरीक्षक हीरा बल्लभ भट्ट का भी शामिल है। सीआरपीएफ ऑफिस द्वारा उनके परिवार को ये सूचना दी गई। शहादत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है।   रविवार को उनका पार्थीव शरीर पैतृक गांव पहुंचेगा।  

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार सुबह रोड खुलवाने के लिए सुकुमा के भेज्जी थाना इलाके में जवान निकले थे तो  माओवादियों ने सड़क पर विस्फोट कर चौपरफा हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले में जवानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हमले में 11 जवान शहीद हो गए जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। शाम को सीआरपीएफ मुख्यालय से हीरा बल्लभ के शहीद होने की सूचना मिली तो मां मंजू देवी व पत्नी सेंट एंथोनी कॉलेज में शिक्षिका समता भट्ट सुदबुध खो बैठीं। शहीद का बेटा शुभम आठ और बेटी डिम्पल छठवीं कक्षा में पढ़ती है। शहीद के पिता की पूर्व में ही मुत्यु हो हचुकी है जबकि तीन भाइंयों में वह सबसे छोटे हैं। एसडीएम वंदना सिंह ने चोपड़ा ग्राम पंचायत के तोक रोपड़ा निवासी हीरा बल्लभ भट्ट के शहीद होने की पुष्टि करते हुए कहा कि पैतृक गांव में राजस्व पुलिस भेजी गई है।

 

सूत्रों के मुताबिक, सूचना यह भी है कि घटना के बाद नक्स‍ली सीआरपीएफ जवानों के 10 हथियार लेकर भागने में सफल हो गए. जिनमें इंसास राईफल भी शामिल है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top