National News

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला,26 CRPF जवान शहीद

Ad

नई दिल्ली:  छत्तीसगढ़ में 300 नक्सलियों ने   सुकमा में  स्थित सीआरपीएफ कंपनी पर हमला कर दिया। इस हमलें में   26 भारतीय जवान शहीद हो गए और 6 जवान घायल हुए है। वहीं नक्सली जवानों से हथियार भी लूटकर ले गए।  गंभीर रूप से घायल जवानों को उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है। वहीं सीआरपीएफ के कंपनी कमांडर समेत 6 जवान लापता बताए जा रहे है। केंद्र गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हमले पर दुख जताते हुए  हमले की निंदा की है। पीएम नरेंद्र  मोदी ने ट्वीट किया कि छत्तीसगढ़ में हुआ हमला दुखद और कायराना हरकत है। हम हालात पर नजर रख रहे हैं। सीआरपीएफ जवानों की बहादुरी पर हमें फख्र है। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। शहीद जवानों के परिवारों के लिए मैं संवेदना जाहिर करता हूं।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया के मिली जानकारी के अनुसार  सीआरपीएफ के ये जवान सोमवार सुबह गश्त पर निकले थे। दोपहर में जब जवानों की टुकड़ी ने एक जगह रुकने की योजना बनाई तो घात लगाए बैठे नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। जवानों का दस्ता जंगल की तरफ बढ़ रहा था। वो दोरनापाल के पास सड़क निर्माण की गतिविधियों का जायजा लेने के लिए निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने उन पर हमला किया। बताया जा रहा है कि IED ब्लास्ट के जरिए जवानों को निशाना बनाया गया।

सीआरपीएफ के घायल कॉन्सटेबल शेर मोहम्मद ने बताया कि हमलावर करीब 300 की संख्या में थे।जबकि हम करीब 90 जवान थे।शेर मोहम्मद ने बताया कि मैंने 3-4 नक्सलियों के सीने में गोली मारी। पहले उन्होंने ग्रामीणों को भेजकर हमारी लोकेशन का पता लगाया। फिर करीब 300 नक्सलियों ने हम पर अटैक किया। हमने भी जवाबी हमला किया और उसमें कई नक्सली मारे गए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top