News

जडेजा को बाघों के साथ सेल्फी लेना पड़ा महँगा

Ad

Ahmedabad । भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा ने गुजरात के जूनागढ़ के गिर वन्यजीव अभयारण्य में बाघों के साथ सेल्फी खिंचने के लिये गुजरात वन विभाग को 20,000 रूपये का जुर्माना दिया है क्योंकि कानून में इसकी सख्त मनाही है। जूनागढ़ के मुख्य वन संरक्षक ए पी सिंह ने कहा कि क्योंकि जडेजा देश से बाहर हैं तो उनके ससुर और राजकोट के निवासी हरदेव सिंह सोलंकी ने हाल में इस क्रिकेटर की तरफ से बयान दिया और जुर्माना भरा। सिंह ने कहा, ”जून में अपने दौरे के दौरान अभयारण्य के अंदर नियमों का उल्लघंन करने के लिये जडेजा ने 20,000 रूपये का जुर्माना दिया है। क्योंकि वह उपलब्ध नहीं था, हमने उसके ससुर से बयान लिया है जिन्होंने जडेजा की तरफ से जुर्माना भी भरा।
जडेजा और उनकी पत्नी की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर आने के बाद 17 जून को जांच का आदेश दिया गया था। इन फोटो में दोनों जमीन पर खड़े होकर बाघों के सामने फोटो खिंचवा रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top