Sports News

जमैका टेस्ट तीसरा दिन: राहणे के शतक ने वेस्टइंडीज की परेशानी बढ़ाई, भारत ने अपनी बढ़त को 300 पार किया

Ad

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच जमैका में चल रहे तीसरे दिन भारत ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।  भारत ने तीन चाय से पहले नौ विकेट पर 500 रन बनाने के बाद अपनी पहली पारी घोषित की। भारत कुल बढ़त 304 रन की हो गई है। भारत की तरफ से अजिंक्य रहाणे 108 रन बनाकर नाबाद रहे वही  वेस्टइंडीज के स्पिनर रोस्टन चेज ने 121 रन देकर पांच विकेट चटकाए।चाय के बाद बारिश के कारण मैंच दोबारा नही हो सका।

ADVERTISEMENTS Ad

अजिंक्य रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए 237 गेंद की अपनी पारी में 13 चौके और तीन छक्के जड़े। अजिंक्य रहाणे को निचले क्रम से शानदार साथ मिला। रहाणे के साथ साहा ने 47 और अमित मिश्रा ने 21 महत्वपूर्ण 21 रन जोड़े। वही उमेश यादव ने भी 19 रनों की पारी खेली। भारत ने पहली पारी में  वेस्टइंडीज की टीम को केवल 196 रनों पर समेट दिया था।

वेस्टइंडीज की ओर से  रोस्टन चेज सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने121 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। शेनन गैब्रियल, कप्तान जेसन होल्डर और देवेंद्र बिशू ने एक-एक विकेट हासिल किया। दिन की शुरूआत से भारतीय बल्लेबाजों ने संभलकर बल्लेबाजी की और स्कोर को धीरे धीरे चलाया। कुछ ओवर में होल्डर ने रहाणे को काफी परेशान किया और उपहार के रूप में उन्हें साहा कि विकेट मिल गया। रहाणें का अपने टेस्ट करियर में से 7वां शतक है। रहाणे ने ब्रेथवेट पर छक्के के साथ भारत की बढ़त को 300 रन के पार पहुंचाया। चेज ने यादव को होल्डर के हाथों कैच कराके पारी का अपना पांचवां विकेट हासिल किया जिसके बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पारी घोषित कर दी। वेस्टइंडीज को चाय से पहले बल्लेबाजी के लिए लगभग आधे घंटे का समय मिला लेकिन बारिश के कारण चाय का विश्राम जल्द लेना पड़ा। अंत में लगातार बारिश के चलते मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top