National News

जम्मू कश्मीर: आतंकियों के जरिए पुलिस कर्मियों की हत्या किए जाने से राज्य के पुलिसकर्मियों में काफी आक्रोश

Ad

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आतंकियों के जरिए कुछ पुलिस कर्मियों की हत्या किए जाने से राज्य के पुलिसकर्मियों में काफी आक्रोश है। पुलिसकर्मी आतंकियों के जरिये अंजाम दी गई, इस वारदात के लिए अलगाववादियों के प्रति सरकार के नरम रवैये को जिम्मेदार बता रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस सिलसिले में एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक PDP सरकार जमात-ए-इस्लामी के सदस्यों की 2014 के चुनाव में जीत के लिए एहसानमंद है। इसलिए सरकार अलगाववादियों को लेकर नरम है। यही अलगाववादी पुलिस के खिलाफ लोगों को भड़काते हैं।गौरतलब है कि शनिवार को सेना की हिट सूचि में शामिल लश्कर-ए-तैयबा कमांडर जुनैद मट्टू के अंतिम संस्कार में सैकड़ों कश्मीरी पाकिस्तान का झंडा लेकर शरीक हुए थे। शुक्रवार को तैयबा कमांडर मट्टू 2 अन्य आतंकियों के साथ जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले के अरवनी गांव में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था।

 

न्यूज सोर्स-संजीवनीटूडे

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top