Nainital-Haldwani News

जारी है रेनबो रन चेज़ ट्रॉफी में युवाओं का संघर्ष

Ad

रेनबो ऐकेडेमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ,बरेली रोड हल्द्वानी द्वारा प्रायोजित ‘रेनबो रन-चेज़ ट्रॉफी’ अंडर-14 ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन का पहला लीग मैच आज दिनांक 11 दिसम्बर 2018 को रेनबो ऐकेडेमी और एकलव्य ऐकेडेमी के बीच खेला गया. पहले रेनबो ऐकेडेमी की टीम ने बल्लेबाज़ी हुए निर्धारित 20 ओवरों में 86 रन का स्कोर लक्ष्य के रूप में एकलव्य ऐकेडेमी को दिया. जिसे एकलव्य ऐकेडेमी ने 15 ओवरों में ही पूरा कर यह मैच आसानी से जीत लिया । रेनबो रन चेज़ ट्रॉफी का दूसरा लीग मैच रेनबो रेज़र्स और तन्मय ऐकेडेमी के बीच खेला गया। पहले रेनबो रेज़र्स की टीम ने बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 210 रनों का विशाल स्कोर तन्मय ऐकेडेमी के सामने चुनौती के रूप में खड़ा कर दिया। जवाब में तन्मय ऐकेडेमी की टीम लड़खड़ाते हुए 20 ओवरों में कुल 165 रन ही बना सकी। इससे पहले आज के मैच का शुभारंभ रेनबो ऐकेडेमी के प्रबंध निदेशक श्री आर के शर्मा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया।

ADVERTISEMENTS Ad

रेनबो ऐकेडेमी के प्रबंध निदेशक श्री आर के शर्मा ने जानकारी दी कि रेनबो रन-चेज़ ट्रॉफी’ अंडर-14 ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच शुक्रवार, 14 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से खेला जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top