Sports News

जीत के बाद धोनी की बेटी और विराट की चैट वायरल (वीडियो)

Ad

नई दिल्ली: विराट एंड कंपनी ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरा सपना बनी हुई है। वनडे सीरीज में पीटने के बाद भारतीय टीम ने रांची में खेले गए पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है।पहले टी-20 में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया और मेहमान टीम को 118 रनों पर ही रोके रखा। बारिश के कारण भारत को जीत के लिए 6 ओवर में 48 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला था। जिसे उसने 1 विकेट खोकर 5.3 ओवर में 49 रन बनाकर हासिल कर लिया। मैच रांची में था और कप्तान विराट कैसे अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के परिवार से नहीं मिलते। विराट ने इंटाग्राम में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह धोनी की बेटी जीवा से बात कर रहे हैं। दोनों की बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। विराट ने वीडियो को केप्शन दिया है कि रियूनियन विद जीवा। जीवा से मिलना हमेशा बहुत खास होता है।बता दें कि इस वीडियो में जीवा अपने पेट्स के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

https://www.instagram.com/p/BZ_C8YxgiiI/?hl=en&taken-by=virat.kohli

ADVERTISEMENTS Ad
To Top