National News

झारखंड में कोयले की खान धंसी, 9 शव बरामद

Ad

नई दिल्ली- झारखंड के गोड्डा जिले में गुरुवार रात को कोयले की खान धंसने के बाद पांच शव बरामद किए गए हैं। अभी 20 से अधिक लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डी.के.पांडे ने आईएएनएस को बताया कि शुक्रवार सुबह बचाव कार्य शुरू हुए, जिसके बाद शव बरामद किए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, खान में फंसे सभी लोगों के जीवित बचे होने की संभावना बहुत कम है। पुलिस का कहना है कि गोड्डा जिले में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लि. (ईसीएल) की लालमाटिया खदान के प्रवेश केंद्र पर मिट्टी धंस गई। रात में कोहरे की वजह से बचाव कार्य शुरू नहीं किया जा सका। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम पटना से पूर्वाह्न् लगभग 11 बजे घटनास्थल पर पहुंची।

खान सुरक्षा के महानिदेशक (डीजीएमएस) ने जांच के लिए एक दल को मौके पर भेजा है। डीजीएमएस अधिकारी के मुताबिक, खनन के समय सुरक्षा कदमों की अनदेखी की गई। खनन कार्य जमीन से लगभग 200 फुट नीचे हो रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top