Uttarakhand News

टनकपुर-पिथौरागढ़ हाइवे:खाई में गिरा डंपर, हल्द्वानी निवासी चालक की मौत

Ad

हल्द्वानी: टनकपुर-पिथौरागढ़ हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया। बारहमासी सड़क का निर्माण कर रही आरजी बिल्डवेल कंपनी का एक डंपर मलबा फेंकते वक्त खाई में जा गिरा। हादसे में हल्द्वानी निवासी डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने घटना स्थल पर थम तोड़ दिया।
सूचना के बाद घटना स्पथल पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर चालक का शव खाई से निकाला। चालक सड़क कटिंग का मलवा फेंक रहा था। मृतक का नाम ख्याली राम (55) पुत्र ऋषिपाल थाष वह हल्द्वानी लाइन नंबर दस गांधी नगर का निवासी था।हादसे के वक्त डंपर में सिर्फ चालक ही मौजूद था।

आरजी बिल्डवेल कंपनी का डंपर संख्य यूके 04 सीबी/1845 शुक्रवार को सूखीढांग के पास सड़क कटिंग का मलबा खाई की तरफ फेंक रहा था । इसते में ही डंपर अनियंत्रित होकर करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। चल्थी चौकी इंचार्ज प्रकाश विश्वकर्मा  पुलिस फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने बताया कि पुलिस के साथ ही काम करने वाले कंपनी के लोगों ने चालक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। बहरहाल घटनास्थल पर जरूरी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए चालक के शव को संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top