Sports News

भावुक वीडियो: टीम इंडिया की हार ने युवा फैन को रुलाया

Ad

नई दिल्ली: भारत में क्रिकेट को धर्म के तौर पर देखा जाता है। जब टीम इंडिया जीत हासिल करती है तो वो खुशी एक त्योहार की तरह मनाई जाती है। लेकिन टीम की हार क्रिकेट फैंस के आंसू भी निकाल देती है। पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय टीम को 180 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम की खूब आलोचना हो रही है। एक चीज सबसे ज्यादा भारतीय क्रिकेट फैंस को चूभ रही है वो है हार्दिक पांड्या का रन आउट होना। भारत के 338 रनों का पीछा करते हुए 72 रनों पर 6 विकेट गिर गए थे लेकिन उसके बाद हांड्या ने 46 बॉलो में 76 रन बनाकर फैंस को एक उम्मीद दे दी थी लेकिन पांड्या की शानदार पारी जड़ेजा की एक गलत कॉल का शिकार हो गई और वो रन आउट हो गए। इसके बाद पूरे भारतीय क्रिकेट फैंस ने जड़ेजा को हार का कारण बताना शुरू कर दिया है। जड़ेजा की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया पर कई ट्रोल आ रहे है। इसी दिशा में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटा बच्चा टीम की हार से निराश होकर रो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाए-

ADVERTISEMENTS Ad

Pages: 1 2

To Top