Nainital-Haldwani News

टैक्सी चालकों की मनमानी, नैनीताल से हल्द्वानी का किराया 800 रुपये

Ad

हल्द्वानीः उत्तराखंड में इस बार पर्यटकों की आवाजाही पिछले सालों से कई गुना ज्यादा रही। वहीं इस साल नैनीताल में पर्यटकों की गिनती ने पिछले कई सालों के रिकोर्ड तोड़ दिए हैं। नैनीताल की खुबसूरती का लुफ्त उठाने के लिए आए पर्यटकों को इस बार कई मुसीबतों का सामना भी करना पड़ा। पार्किंग की जगह ना होने की वजह से पर्यटक लंबे जाम में फसे रहे। वहीं सरोवरनगरी की रोडवेज की बसों का भी बुरा हाल रहा। सोमवार को रोडवेज की बसों में और दिन के मुकाबले ज्यादा भीड़ रही। इसके चलते टैक्सी चालकों ने अपनी मनमानी चलाई। और पर्यटकों से मनचाहा किराया वसूला।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सोमवार को नैनीताल से हल्द्वानी जाने के लिए पर्यटकों की लंबी कतार लग गई। बस अड्डे में सीटों को लेकर मारामरी तक बात पहुंच गई। नैनीताल में बसों की कमी की वजह से लोग काफी परेशान रहें। गर्मियों की छुट्टियां खत्म होते ही पर्यटक अपने शहरों को वापस जा रहें हैं। ऐसे में नैनीताल में बसों की कमी की वजह के चलते टैक्सी संचालकों ने जमकर लूट मचाई। टैक्सी संचालकों ने नैनीताल से हल्द्वानी तक के सफर के लिए पर्यटकों से 800 रुपये तक वसूले जबकि बस में यह किराया मात्र 50 से 100 रुपये है। नैनीताल की बसों को किसी अन्य रूट पर भेजने के कारण बसों की संख्या में कमी देखी गई।


छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top