World News

ट्रंप के व्हाइट हाउस जाने का रास्ता साफ, इलेक्टोरल कॉलेज ने की पुष्टि

Ad

वॉशिंगटन-अमेरिका के इलेक्टोरल कॉलेज ने सोमवार को इस बात की पुष्टि कर दी कि डोनाल्ड ट्रंप यूएस के 45वें राष्ट्रपति है। इस घोषणा के बाद ट्रंप के व्हाइट हाउस पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन को हराकर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की थी। एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार डेमोक्रैटिक उम्मीदवार हिलरी क्लिंटन से जीतने के 6 हफ्ते बाद ट्रंप को इलेक्टोरल कॉलेज के 538 वोटों में से 270 वोटों की जरूरत थी, जो उन्होंने हासिल कर लिए हैं। अब ट्रंप 20 जनवरी को बराक ओबामा की जगह लेंगे।  इलेक्टोरल कॉलेज की घोषणा के बाद उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने ट्वीट कर डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि ‘यूएस का राष्ट्रपति बनने पर बधाई।’

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top