World News

ट्रंप को हत्या की धमकी देने वाले शख्स पर आरोप तय

Ad

नई दिल्ली- अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ट्वीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले फ्लोरिडा के एक शख्स पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

समाचार एजेंसी एफे ने मियामी बीच पुलिस विभाग के हवाले से बताया कि फ्लोरिडा के एक शख्स जोसेफ पुओपोलो (51) ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें वह ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहने और उनकी हत्या करने की बात कह रहा है।

न्यायिक अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि पुओपोलो को मियामी अदालत में न्यायाधीश मिंडी ग्लेजर के समक्ष पेश किया गया। न्यायधीश ने उसकी जांच कर यह पता लगाने के आदेश दिए हैं कि कहीं यह मानसिक रूप से परेशान तो नहीं है।

पुओपोलो के वकील ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि उनका मुवक्किल मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top