Uttarakhand News

डा. दास ने एन.टी.पी.सी चेयर प्रोफेसर पद संभाला

Ad

नैनीताल:डा. एच.एस दास ने दून विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी में एन.टी.पी.सी चेयर प्रोफेसर का पद ग्रहण कर लिया है। डा. दास एम.बी.बी.एस की पढ़ाई के बाद 1985 बैच के आई.पी.एस और 1986 बैच के आई.ए.एस अधिकारी रहे हैं। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।प्रोफेसर दास ने पदभार ग्रहण करने के बाद सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी में शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS Ad

डा. दास ने इस पद पर कार्यरत रहे उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव डा. आर.एस टोलिया को याद करते हुए कहा कि प्रोफेसर टोलिया ने जिन परियोजनाओं को शुरू किया था, उन्हें वह मेहनत से पूरा करने का प्रयास करेंगे।

डा. दास ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव की वजह से हिमालयी क्षेत्रों में जीवन बेहद कठिन है। खासकर महिलाओं पर काम का अत्यधिक बोझ होता है। इस विषय का गहन अध्ययन कर महिलाओं की स्थिति सुधारने की दिशा में वह काम करेंगे। साथ ही उन्होंने जोड़ा कि बेहतर निधि निर्धारण के लिए विषय का गहन अध्ययन जरूरी है। विकास योजनाओं के निर्माण में विश्वविद्यालयों और आम जनमानस की साझेदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

दून विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सी.एस नौटियाल ने कहा डॉ. एच.एस दास के पास विभिन्न विकास योजनाओं को लागू करने का लंबा अनुभव है। उनके अनुभवों का लाभ शिक्षा, स्वास्थ्य और पलायन जैसी समस्याओं का समाधान खोजने में किया जा सकेगा। इस अवसर पर कुलसचिव एवं प्रबंधशास्त्र के डीन प्रोफेसर एच.सी पुरोहित, डा. आशीष सिन्हा, नरेंद्र लाल, दुर्गेश डिमरी, अजय बिष्ट सहित कई अन्य कर्मचारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top